NH-539 भूमि अधिग्रहण में धांधली के आरोप, 13 गांवों के किसानों का जोरदार प्रदर्शन!
📍 पृथ्वीपुर, जिला निवाड़ी (मध्यप्रदेश)।
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 539 के निर्माण के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिली। शुक्रवार को 13 गांवों के किसान एकजुट होकर पृथ्वीपुर SDM कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
किसानों ने आरोप लगाया कि जमीन के सर्वे, सीमांकन और मुआवजा निर्धारण में अनियमितताएं की गई हैं। किसानों ने फलदार पेड़, कुएं, मकान और बोरवेल सहित सभी परिसंपत्तियों का उचित मूल्यांकन कर मुआवजा देने की मांग की।
इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जमीन का दोबारा सही सीमांकन कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सत्याग्रह और अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है।
पूरी खबर देखिए Bundeli 24 Express पर।
🔴 खबर हर पल, आपके साथ।
सच की आवाज़ • जनता की ताकत • बुंदेलखंड की धड़कन
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें।
📲 ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें।
#NH539 #KisanAndolan #Prathvipur #Niwari #LandAcquisition #KisanProtest #MadhyaPradeshNews #BundelkhandNews #Bundeli24Express