फिरोजाबाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा बने शिक्षक, क्लासरूम में बच्चों से किया सीधा संवाद _
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा आज अलग अंदाज में नजर आए।
उच्च प्राथमिक विद्यालय दाखिनारा में DM साहब खुद शिक्षक बनकर क्लास में पहुंचे, छोटे बच्चों से रंगों-जानवरों के नाम पूछे और कक्षा 7-8 के बच्चों से महापुरुषों के चित्रों पर सवाल किए। बच्चों के सटीक जवाब पर DM खुश हुए।
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बिदरखा पहुंचे DM ने बच्चों से किताब पढ़वाई, ब्लैकबोर्ड पर गणित-GK के सवाल पूछे।
यहां शिक्षण स्तर खराब मिलने और किचन में Fire Extinguisher चलाना स्टाफ को न आने पर DM ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा - बच्चों के भविष्य, स्वच्छता और सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
#Firozabad #DM_SantoshKumarSharma #FirozabadDM #SchoolInspection #FirozabadNews #ViralReels #fypシ゚viralシ #foryouシ #trendingvideo #UPNews #DDM_News #fbreels
@followers @highlight