फिरोजाबाद चीनी की कालाबाजारी रोकने को DM ने बनाई त्रि-विभागीय टीम,गोदामों का होगा औचक सत्यापन
फिरोजाबाद। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजयेता सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद में चीनी के मूल्यों में कृत्रिम बढ़ोत्तरी, जमाखोरी एवं कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसके लिए राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अधिकारियों व निरीक्षकों को शामिल करते हुए एक त्रि-विभागीय संयुक्त सघन जांच टीम गठित की गई है।
- प्रशासन द्वारा जनपद के समस्त चीनी थोक विक्रेताओं एवं डीलरों की अद्यतन सूची तैयार कराई जा रही है।
- गठित टीम द्वारा सभी थोक विक्रेताओं एवं उनके भण्डारण गृहों का औचक भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
- सत्यापन के दौरान वास्तविक स्टॉक, खरीद-बिक्री रजिस्टर तथा भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज विवरण का मिलान किया जाएगा।
- यदि कोई थोक विक्रेता निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक, पोर्टल पर गलत जानकारी या दामों में अनुचित बढ़ोत्तरी व जमाखोरी करता पाया गया, तो आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) व अन्य प्रासंगिक धाराओं में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
#Firozabad #DM_Firozabad #DFMO #VijayetaSingh #Sugar #Jamakhori #EssentialCommoditiesAct #DDM_News @highlight