"फिरोजाबाद मत्स्य योजनाओं को लेकर CDO की अध्यक्षता में हुई बैठक"
फिरोजाबाद। जनपद में वर्ष 2026-27 के लिए मत्स्य विभाग की योजनाओं मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना और मत्स्य पालक कल्याण कोष के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक विकास भवन सभागार में CDO की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सहायक निदेशक मत्स्य ने योजनाओं - मछली विक्रय हेतु मोपेड विद आइस बॉक्स, मोती संवर्धन और निषादराज बोट योजना के बारे में जानकारी दी। पोर्टल पर 08 जून से 10 अगस्त 2026 तक आए आवेदनों में पात्रों के चयन और अपात्रों के निरस्तीकरण पर समिति की संस्तुति ली गई।
CDO ने सभी बैंकों को मत्स्य विभाग के KCC आवेदनों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, उप निदेशक मत्स्य, उप निदेशक कृषि, कोषाधिकारी, लघु सिंचाई, नलकूप, LDM, KVK वैज्ञानिक, प्रगतिशील मत्स्य पालक नरेश कुमार, सुरेश चंद्रा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
#Firozabad #MatsyaVibhag #CDO #DDM_News @highlight