"फिरोजाबाद: कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी से 62 किसानों का चयन"
---
फिरोजाबाद। कृषि विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र देने के लिए आज 21 अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के सामने ई-लॉटरी निकाली गई।
पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ किसानों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। ई-लॉटरी में कुल 62 किसानों का चयन विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए किया गया।
प्रमुख चयनित - पुष्पेन्द्र कुमार को कस्टम हायरिंग सेंटर (30 लाख) ब्लॉक अरांव, रामगोपाल को कस्टम हायरिंग सेंटर (10 लाख) ब्लॉक एका, कुंवरपाल को कृषि ड्रोन ब्लॉक एका, अवनीश कुमार को ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस ब्लॉक शिकोहाबाद सहित अन्य।
चयनित किसानों को SMS के जरिए सूचना भेज दी गई है। तय समय में यंत्र खरीदने के बाद अनुदान राशि DBT के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी।
इस दौरान उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
#Firozabad #KrishiVibhag #ELottery #DDM_News @highlight