सोरांव: मऊआइमा इलाके के कंचनपुर गांव के समीप खड़ी ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक सड़क हादसा हुआ। कंचनपुर चौराहे के सामने एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र कुमार शनिवार दोपहर थाना चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक जा रहे थे।