किशनगंज डीएम एसपी जीविका सुधा बिक्री केंद्र का किया शुभारंभ
किशनगंज जिला अन्तर्गत बेलवा पंचायत में सोमवार को जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने फीता काटकर जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक किशनगंज शुभारंभ पर इस केंद्र की संचालिका रेशमा कुमारी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से किशनगंज जिला के सभी 125 पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र खोला जाएगा। जीविका दीदियों के रोजगार की दिशा में यह सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। जीविका और कॉम्फेड (सुधा) के संयुक्त तत्वावधान में चयनित लाभार्थियों के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर संचालित की जा रही है. लाभार्थी जीविका दीदी रेशमा ने बताया कि उन्हें जीविका सुधा बिक्री केंद्र मिलने से घर के पास ही रोजगार का साधन मिल गया है. पहले वे बेरोजगार थीं. जीविका सुधा बिक्री केंद्र के लिए पंचायतों में ऑनलाइन आवेदन और लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभार्थियों को जीविका सुधा बिक्री केंद्र का लाभ दिया जा रहा है। इस मौके पर जीविका के प्रबंधक ऋषभ प्रसाद, प्रेम रंजन, चांदनी कुमारी, एलएचएस उदय राज पटेल, सामुदायिक समन्वयक सोनी कुमारी सहित जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं। कॉम्फेड पूर्णिया के मुख्य कार्यपालक महताब आलम, विपणन पदाधिकारी अमरदीप कुमार, विपणन सहायक उज्ज्वल कुमार उपस्थित थे। जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ ही जीविका सुधा बिक्री केंद्र का संचालन करेंगी. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभार्थी जीविका दीदियाँ इस केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की थीं. चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र की स्थापना के लिए 60 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है. उन्हें इस केंद्र की शुरुआत के लिए, 15 हजार रुपये का खुद की पूँजी लगानी है. जीविका सुधा बिक्री केंद्र, किशनगंज जिला के ग्रामीण महिलाओं के उद्यमिता की दिशा में ठोस कदम साबित होगा. इस केंद्र से जीविका दीदियों को स्थायी रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहा है. वहीं, पंचायत स्तर पर उपभोगताओं को सुधा के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद (दूध, दही, लस्सी, मिठाई इत्यादि) आसानी से उपलब्ध हो रही है. 60 हजार की वित्तीय सहायता से लाभार्थी डीप फ्रीजर, विजी कूलर, प्रचार-प्रसार सामग्री, परिवहन खर्च इत्यादि वहन कर रहे हैं. वहीं, लाभार्थी द्वारा निवेश 15 हजार की राशि से डेयरी उत्पाद की खरीदारी की जा रही है. #viralreels #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #videogames #vacaciones #2026Goals #venezuela
JEEVIKA Bihar
District Kishanganj