किशनगंज डीएम नवीन कुमार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों ने बाँधी राखी
किशनगंज। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, किशनगंज की ओर से भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रियंका आर्या, श्वेता साहा, रश्मि कुमारी, हर्षिता साहा, मनीषा कुमारी, क्रिचिटा कुमारी एवं पलक साहा सहित सभी बहनों ने जिला पदाधिकारी सह रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष नवीन कुमार जी की कलाई पर स्नेह और सम्मान के साथ राखी बाँधी तथा उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
राखी बाँधने के बाद सभी बहनों ने जिला पदाधिकारी महोदय को मिठाई खिलाकर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता और अपनापन देखने को मिला।
रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाईयां दी।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बाँधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पवित्र पर्व है।
उन्होंने सभी बहनों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रक्षाबंधन का यह कार्यक्रम प्रेम, सौहार्द, सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाओं के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #viralreels #vacaciones #venezuela #newyork #2026Goals
District Kishanganj
JEEVIKA Bihar
Kishanganj Police