किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक 31.08.2026 को पुलिस कप्तान संतोष कुमार द्वारा पुलिस सभागार भवन में जिले के व्यवसायियों के साथ एक संवाद बैठक आयोजित की गई। वही
बैठक में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा व्यवसायियों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। और पुलिस कप्तान ने व्यवसायियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने, संदिग्ध लेन-देन से बचने एवं किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करने की अपील की। @followers