किशनगंज VB-G RAM G योजना से ग्रामीण हाट निर्माण कार्य का समारोहपूर्वक शुभारंभ
किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करने तथा फुटकर दुकानदारों एवं स्थानीय उत्पादकों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से VB-G RAM G योजना अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में ग्रामीण हाट निर्माण कार्य का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया।
इसी क्रम में आज प्रखंड पोठिया के छतरगाछ, प्रखंड ठाकुरगंज के बेसरबाटी तथा प्रखंड बहादुरगंज के बनगामा स्थित लोहागाड़ा हाट में ग्रामीण हाट निर्माण कार्य का शिलान्यास/शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित स्थलों पर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।
ग्रामीण हाट के निर्माण से स्थानीय स्तर पर किसानों, फुटकर दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों को अपने उत्पादों के क्रय-विक्रय हेतु व्यवस्थित एवं स्थायी बाजार उपलब्ध होने की उम्मीद है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।
निर्माण कार्य के शुभारंभ को लेकर स्थानीय फुटकर दुकानदारों एवं व्यवसायियों में विशेष उत्साह देखा गया। उपस्थित दुकानदारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में शीघ्र पूर्ण कराने का अनुरोध किया, ताकि उन्हें स्थायी एवं व्यवस्थित हाट की सुविधा प्राप्त हो सके।
ग्रामीण हाट के विकसित होने से स्थानीय बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, ग्रामीण उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण समुदाय की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलने की अपेक्षा है।
इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति तथा प्रखंड एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। #viralreelschallenge #viralchallenge #vacaciones #venezuela #viralreels #videogames #viralpost #2026Goals #newyork