एआरटीओ कार्यालय हरदोई का औचक निरीक्षण, सीसीटीवी और अभिलेखों की जांच
हरदोई। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार संभागीय परिवहन अधिकारी, बस्ती फरीदुदीन ने विगत दिवस सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय हरदोई का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई और विभिन्न पटल पर पहुंचकर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, उनकी आवश्यक संग्रहण क्षमता और उपलब्धता की भी जांच की।
इसके अलावा अधिकारियों, कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों के पहचान पत्र भी जांचे गए। निरीक्षण के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी ने कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।