#नोट- वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग है कृपया अपनी रिस्क पर देखें
दुकान में घुसकर मारपीट का आरोप, धमकी और गुल्लक से छेड़छाड़ की शिकायत
हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सुभाष पार्क निवासी सजल पुत्र दीपक सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 4 सितंबर को दुकान पर काम करने के दौरान कुछ लोग अंदर घुसे और मारपीट व धमकी दी। साथ ही दुकान में रखी गुल्लक से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।