विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस कुशीनगर जिले में भी मनाया गया : दुदही स्थित सुराजी मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन
दुदही में श्री कृष्ण जन्माष्टमी और विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर सुराजी बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में माताएं-बहनें शामिल हुईं।
कार्यक्रम में सनातन धर्म की एकता, संस्कृति और परंपराओं के बचाव पर बात हुई। समाज में जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों पर भी अपने विचार रखे। हिंदू समाज से संगठित होकर अपनी संस्कृति और मूल्यों के प्रति जागरूक रहने को कहा गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, जिला मंत्री सुरेंद्र, धर्म प्रचारक अक्षय शाहनी, मणी, प्रखंड संयोजक गौरव मिश्रा, बजरंग दल प्रखंड संयोजक अर्पित राय, सह संयोजक राजन सिंह, साप्ताहिक मिलन प्रमुख विवेक कुशवाहा, गौ रक्षक प्रमुख मुकेश गुप्ता और जिला कोषाध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इनके अलावा अनिल सिंह, दीपक सिंह, ध्रुव नारायण, रजनीश, सुजीत, अविनाश, अनिल, मुकेश, अनूप, संजय, राघवेंद्र तिवारी, जैकी यादव, अंकुश कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, गुलशन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
#विहिप #KushinagarNews
#KushinagarNews #विहिप