बिहार के जमुई जिले में सिमुलतला पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की एक खूबसूरत मिसाल पेश की। इस बार पुलिस ने अपनी दिवाली टेलबा पंचायत के चौधरिया गांव की आदिवासी बस्ती में बच्चों के बीच मनाई।
थानाध्यक्ष रूबी कुमारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बच्चों के बीच मिठाइयां और पठन-पाठन सामग्री वितरित की। साथ ही बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस नेक पहल में अपर थानाध्यक्ष नीलम कुमारी, अवर निरीक्षक आयुषी कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
सच मायने में खाकी का यह मानवीय चेहरा दिल जीतने वाला है। जब पुलिस समाज के वंचित परिवारों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटती है, तो वर्दी के प्रति सम्मान और विश्वास दोनों बढ़ते हैं।
सिमुलतला पुलिस की इस सराहनीय पहल पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइएगा।
Bihar, India | Nov 9, 2026