चानन प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत अंतर्गत भंडार गांव में रविवार पूर्वाह्न 11:30 बजे टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ. इसका आयोजन गांधी स्मारक क्रिकेट क्लब भंडार द्वारा किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया. उद्घाटन मैच में झूलौना की टीम ने इटौन की टीम को दो विकेट से पराजित किया. अतिथियों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.