किऊल थाना क्षेत्र के पचाम गांव में जांच किए गए विद्युत विभाग के सहायक अभियंता एवं कर्मियों के साथ कुछ लोग द्वारा मारपीट किया. घटना बुधवार अपराह्न की है. पुलिस ने किऊल थाना कांड संख्या 18/26 मामले में 4 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. जिसे गुरुवार अपराह्न 2 बजे किऊल थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.