पुलिस अवर निरीक्षक उज्जवल कुमार चानन थाना के नए थानाध्यक्ष होंगे. शुक्रवार अपराह्न 2 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल साइट पर इसकी जानकारी साझा की गई. उज्जवल कुमार पिपरिया थाना में थानाध्यक्ष हैं जिन्हें स्थानांतरित कर चानन थानाध्यक्ष बनाया गया है. वही चानन थानाध्यक्ष रश्मिरथी को अमहरा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.