चानन: किऊल थाने की पुलिस ने घोसीकुंडी गांव से मारपीट के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
किऊल थाना की पुलिस ने घोसीकुंडी गांव से मारपीट के मामले में इसी गांव के रहने वाले भाषो मंडल के पुत्र मिथलेश कुमार को गिरफ्तार किया है. किऊल थाना में कांड संख्या 17/26 के तहत मामले की प्राथमिक की दर्ज किया गया है. अभियुक्त को शनिवार अपराह्न 2 बजे किऊल थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.