Public App Logo
Profile Picture

Way4U

@way4u
444Followers
0Following
कच्ची दरगाह–बिदुपुर सिक्स लेन गंगा ब्रिज पर अब गाड़ियाँ सरपट दौड़ने लगी हैं। 

इस समय पटना समेत बिहार के कई हिस्से बाढ़ की स्थिति से जूझ रहे हैं और गंगा उफान पर है। ऐसे वक्त में इस विशाल ब्रिज की जरूरत और उपयोगिता को और बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। नीचे लबालब गंगा और ऊपर से गुजरती गाड़ियों का नज़ारा सच मायने में अद्भुत है।

इस ब्रिज पर हमने एक खास और डिटेल लॉन्ग वीडियो भी तैयार किया है, जो बहुत जल्द आपके सामने होगा। फिलहाल इस रील को जरूर देखिए और पसंद आए तो ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिएगा। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=kacchidargahbidupurbridge nis:value=KacchiDargahBidupurBridge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangabridge nis:value=GangaBridge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=Patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharflood nis:value=BiharFlood nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=way4u nis:value=Way4U nis:enabled=true nis:link/>
डूब रहा है बिहार 

थोड़ा हमारा भी साथ दीजिए 
Bihar Flood 2026
पटना के बेली रोड में बना Bailey Square Mall इन दिनों काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि यह बिहार के सबसे बड़े और खूबसूरत मॉल्स में से एक है।

तस्वीरें देखकर भी इसकी भव्यता और शानदार डिजाइन का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। 

क्या आपने अब तक Bailey Square Mall विज़िट किया है? अगर हाँ, तो आपका अनुभव कैसा रहा—कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
आज एक बार फिर पटना के कच्ची दरगाह–बिदुपुर सिक्स लेन गंगा ब्रिज को कवर करने का मौका मिला।

सच मायने में इन दिनों जब गंगा पूरी तरह लबालब और उफान पर है, तब इस विशाल ब्रिज की भव्यता और उपयोगिता दोनों एक साथ साफ दिखाई देती हैं। ऊपर ब्रिज पर सरपट दौड़ती गाड़ियाँ और नीचे अथाह जलराशि के साथ बहती गंगा—यह नज़ारा वाकई अद्भुत है।

आज रिकॉर्ड की गई इन खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो को जल्द ही हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप देख पाएंगे।

अगर आपने भी हाल के दिनों में इस ब्रिज से यात्रा की है, तो आपका अनुभव कैसा रहा? कमेंट करके जरूर बताइएगा।
पटना में गंगा का रौद्र रूप… खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंचा पानी!

आज सुबह गांधी घाट पर जलस्तर 50.37 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है। यानी गंगा करीब 1.77 मीटर ऊपर बह रही है। वहीं दीघा घाट पर भी जलस्तर 51.68 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 50.45 मीटर से ऊपर है।

बढ़ते पानी से घाटों की सीढ़ियां डूब चुकी हैं और दियारा व निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है। वीडियो में देखिए पटना में गंगा का यह रौद्र रूप और किस कदर बढ़ रहा है पानी।
सबकुछ डुबाने को तैयार है पानी… पटना में पुनपुन नदी में भी बाढ़
बिहार में नदियों का रौद्र रूप… हालात चिंताजनक!

गंगा समेत बिहार की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना की पुनपुन नदी के ताजा हालात देखिए—पानी रेलवे पुल को छूने के कगार पर पहुंच चुका है, जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है।

तस्वीरों में सामने दिखाई दे रहे घर का लगभग एक पूरा फ्लोर पानी में डूबा नजर आ रहा है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले एक-दो दिनों में आसपास के इलाकों में जनजीवन और मुश्किल हो सकता है।

प्रकृति का यह रूप डराने वाला है।
आपके आसपास नदियों और बाढ़ का क्या हाल है? कमेंट करके जरूर बताइए।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सावधान रहें, सतर्क रहें और अनावश्यक जोखिम से बचें।
उफनती गंगा और रोशनी से जगमगाता मोकामा गंगा ब्रिज… नज़ारा दिल जीत लेगा! 

गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच मोकामा में बने सिक्स लेन गंगा ब्रिज की शानदार लाइटिंग जब पानी पर पड़ती है, तो उसका रिफ्लेक्शन देखने लायक बन जाता है। 

बिहार में गंगा नदी पर बने इस भव्य सिक्स लेन ब्रिज की रंग-बिरंगी रोशनी और नीचे उफनती गंगा… दोनों मिलकर ऐसा खूबसूरत दृश्य बना रहे हैं कि नजरें हटाना मुश्किल है। 

आपको कैसा लगा मोकामा ब्रिज का ये खूबसूरत नज़ारा? कमेंट में जरूर बताइए।
Biggest Mall of Bihar
सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों का जीएम डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग ने सोनपुर मंडल के शाहपुर पटोरी, बरौनी, मानसी और काढ़ागोला रोड समेत विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्था और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

महाप्रबंधक ने राजेंद्र पुल, मोकामा के समानांतर बने नए रेल पुल का भी निरीक्षण किया और 21 सितंबर से प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सोनपुर मंडल के डीआरएम श्री अमित सरन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Video 10
पुनपुन में बाढ़ का असर, पटना–गया रेलखंड पर ट्रेन परिचालन प्रभावित

पुनपुन में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण ब्रिज संख्या-21 पर पानी खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। सुरक्षा को देखते हुए पुनपुन–परसा बाजार के बीच रेल परिचालन प्रभावित किया गया है। 6 सितंबर 2026 को पटना–गया रेलखंड की 10 MEMU ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।

रद्द ट्रेनें:
63242, 63244, 63245, 63247, 63248, 63251, 63256, 63274, 63250 और 63253 MEMU।

मार्ग परिवर्तित:
18625 पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस और 18626 हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

रेलवे ने जलस्तर को देखते हुए अगले आदेश तक संबंधित हिस्से में ट्रेन परिचालन पर रोक लगाई है। यात्रियों से अनुरोध है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें।
आज पहुँचा हूँ गुरपा–गझंडी घाट सेक्शन, वंदे भारत ट्रेन के खूबसूरत और रोमांचक सीनिक व्यू को रिकॉर्ड करने के लिए। 

सच मायने में ग्रैंड कॉर्ड लाइन का यह हिस्सा अपने आप में अद्भुत है। घने जंगलों, ऊँची पहाड़ियों और कई सुरंगों से होकर जब ट्रेन इस घाट सेक्शन से गुजरती है, तो सफर किसी रोमांचक यात्रा से कम नहीं लगता।

और जब इसी खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे के बीच से वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरती है, तो वह दृश्य सिर्फ देखने का नहीं, बल्कि महसूस करने का होता है। आज इसी शानदार पल को हमने आपके लिए कैमरे में रिकॉर्ड किया है।

पूरा वीडियो जल्द ही हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा। फिलहाल कुछ तस्वीरें आपके साथ साझा कर रहा हूँ।
तस्वीरें कैसी लगीं, कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर बताइएगा।
Video 13
ये हैं पतरातू की खूबसूरत घाटियाँ… जहाँ कई बार बिना सोचे ही गाड़ी के ब्रेक लग जाते हैं और मन करता है कि कुछ देर यहीं ठहर जाएँ। वजह है यहाँ से दिखने वाला वो शानदार नज़ारा, जिसे निहारते हुए आगे बढ़ने का मन ही नहीं करता।

घाटियों के बीच घुमावदार सड़कें, ऊँचाई से दिखाई देता पतरातू डैम और दूर तक फैला खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारा… राँची से पतरातू या रामगढ़ की तरफ इस रास्ते से सफर करना अपने आप में एक अलग रोमांच है।

पिछले दो दिनों में इस रास्ते से मेरा कई बार आना-जाना हुआ, लेकिन ट्रेन की तस्वीरें रिकॉर्ड करने की टाइमिंग के कारण हर बार जल्दी में निकलना पड़ा। आज थोड़ा वक्त मिला तो हमने भी यहाँ रुककर इस नज़ारे का लुत्फ लिया, कुछ तस्वीरें खिंचवाईं और कैमरे में इस खूबसूरती को आपके लिए कैद किया।

सच मायने में झारखंड प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहाँ की हरियाली, पहाड़ियाँ, घाटियाँ और रास्ते आपको चलते-चलते ही प्रकृति के बेहद करीब ले आते हैं।

फिलहाल पतरातू घाटी का ये नज़ारा देखिए,
और हाँ, जो खास कवरेज हम पिछले दो दिनों से रिकॉर्ड कर रहे हैं, उसका एक शानदार शॉर्ट वीडियो भी बहुत जल्द आपके सामने होगा।
वैशाली में निर्माणाधीन NH-139W पर बड़ा हादसा!

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन NH-139W फोरलेन पुल का भारी लॉन्चर गिर गया। हादसे में कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लॉन्चिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

यह वही महत्वपूर्ण पटना–बेतिया कॉरिडोर है, जो पटना से वैशाली, माणिकपुर, साहेबगंज और अरेराज होते हुए बेतिया तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देगा।

इतने बड़े निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर हुई यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण के दौरान बरती जा रही सावधानियों पर सवाल जरूर खड़े करती है।
कल से ही वंदे भारत ट्रेन का सीनिक व्यू रिकॉर्ड करने के लिए बरकाकाना और इसके आसपास के इलाकों में घूम रहा हूँ। सच मायने में यह पूरा क्षेत्र हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। जिधर नजर जाती है, बस वहीं ठहरकर प्रकृति को निहारते रहने का मन करता है।

खासकर बरसात के मौसम में जब पहाड़ पूरी तरह हरे रंग की चादर ओढ़ लेते हैं, तब यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। पहाड़, घाटियां, बादलों से घिरा आसमान और उनके बीच से गुजरती रेल लाइन—पूरा दृश्य किसी खूबसूरत पेंटिंग जैसा लगता है।

कभी मौका मिले तो पटना से रांची जाने वाली वंदे भारत की यात्रा जरूर कीजिए, या फिर बरकाकाना और आसपास के इस खूबसूरत इलाके में घूमने आइए। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को तस्वीरों में देखना अलग बात है और नजदीक से महसूस करना बिल्कुल अलग अनुभव।

तस्वीरों में आप इसकी एक झलक साफ देख सकते हैं।
एक विशेष कवरेज के सिलसिले में आज बरकाकाना जंक्शन पहुँचा हूँ। राँची से पतरातू होते हुए करीब 55 किलोमीटर का सफर लगभग सवा घंटे की ड्राइव में पूरा हुआ, लेकिन सच कहूँ तो इस रास्ते की खूबसूरती ने समय का एहसास ही नहीं होने दिया।

रास्ते में पतरातू डैम, खूबसूरत घाटियाँ, हरियाली और घुमावदार सड़कें—झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता अपने पूरे रंग में दिखाई देती है। एक तरफ नेचर की खूबसूरती और दूसरी तरफ पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग का रोमांच, दोनों मिलकर इस सफर को बेहद खास बना देते हैं। 

अब बरकाकाना में विशेष कवरेज की कुछ तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करूँगा। उम्मीद है इस खूबसूरत सफर और कवरेज की झलक आपको हमारे अगले वीडियो में जरूर देखने को मिलेगी।

Video 24