कैरो: कैरो में चक्रवात अकवान का असर, बारिश से खेतों में कटी धान की फसल भीगने का खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता।
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अकवान का असर अब कैरो प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार की रात से ही आसमान में काले बादलों का जमावड़ा लगा रहा, वहीं शनिवार सुबह करीब 11 बजे से कैरो प्रखंड के विभिन्न इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई।