उत्तर प्रदेश के बिजनौर में युवतियों के साहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को मंडावर रोड पर स्कूटी से जा रही दो युवतियों पर एक युवक ने कोई वस्तु फेंकी और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस हरकत से नाराज युवतियों ने स्कूटी रोकी और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों युवतियों ने बीच सड़क पर ही युवक की थप्पड़ों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को वहां से हटाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवतियों के इस साहस की लोग चर्चा कर रहे हैं। 🎥 वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया 💬 आपकी क्या राय है? छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ऐसी घटनाओं में लड़कियों का खुलकर विरोध करना कितना जरूरी है? कमेंट में जरूर बताएं।