#BREAKING_NEWS
महराजगंज: ईंट भट्ठे के सामने मिला 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी!
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नयनसर ग्राम पंचायत के खुर्रमपुर में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के सामने करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला।
शव मिलने की सूचना पर बृजमनगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
आखिर कौन है यह महिला और किन परिस्थितियों में हुई उसकी मौत? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
📢 ऐसी ही बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#BreakingNews #Maharajganj #PublicMaharajganj #Brijmanganj #UttarPradeshNews #UPPolice #MaharajganjNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate