चकबंदी की मार से परेशान ग्रामीण! तीन साल से जमीन के लिए काट रहे चक्कर, बैठवलिया में लगी चौपाल।
महराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बैठवलिया में चकबंदी से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन ने चौपाल लगाई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे एडीएम नवनीत कुमार गोयल ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी के दौरान कई लोगों के खेत इधर-उधर कर दिए गए, जिससे उन्हें अपनी ही जमीन का सही कब्जा नहीं मिल पा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि कुछ ग्रामीण पिछले तीन वर्षों से न्याय की आस में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन की इस चौपाल से ग्रामीणों को वास्तव में राहत मिली, या फिर उनकी समस्याएं एक बार फिर कागजों तक ही सीमित रह गईं?
अन्य खबरों के लिए बने रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #Nichlaul #Chakbandi #BreakingNews #UPNews #DMMaharajganj #PublicMaharajganjNews