🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
विधवा महिला ने सिपाही पर लगाया धमकाने का आरोप, पुलिस जांच में दावा निराधार!
महराजगंज के श्यामदेउरवा थाने में तैनात सिपाही मनीष सिंह पर जमीन विवाद को लेकर एक विधवा महिला ने डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। महिला का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
वहीं, पुलिस के स्पष्टीकरण के मुताबिक ग्राम बड़हरा बरईपार में नवीन परती भूमि को लेकर राजस्व विवाद चल रहा है। जमीन की पैमाइश आगामी 2 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।
पुलिस का कहना है कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम दोनों पक्षों को पैमाइश की जानकारी दे चुकी है। साथ ही जांच में सिपाही पर लगाए गए आरोप असत्य और निराधार पाए गए हैं।
अब सवाल है कि 2 दिसंबर को होने वाली पैमाइश में क्या निकलकर सामने आता है?
अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #BreakingNews #Shyamdeurwa #PoliceNews #जमीनविवाद #महिला_की_शिकायत #UPPolice #RevenueDepartment #MaharajganjNews
Maharajganj, Maharajganj | Nov 28, 2026