🚨 BREAKING NEWS | फरेंदा, महराजगंज 🚨
🍶 गांव में कच्ची और कथित जहरीली शराब की बिक्री से ग्रामीण परेशान, महिलाओं-बेटियों का घर से निकलना हुआ मुश्किल!
📍 ग्राम सभा निरनाम पश्चिमी टोला गुदरीपुर में अवैध शराब के कारोबार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन करीब 50 से 100 लोग शराब पीने गांव पहुंचते हैं, जिससे चौराहे पर आए दिन विवाद और हंगामे की स्थिति बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि नशे में लोग राहगीरों के साथ अभद्रता करते हैं और चोरी की घटनाओं से भी भय का माहौल है।
📢 थाना फरेंदा पहुंचे ग्रामीण, थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह को सौंपा ज्ञापन।
ग्राम प्रधान दुर्गेश सहित दिनेश, अजय, पूजन, प्रदीप, विक्रम, शैलेश, नरेश, राधेश्याम, दिनेश साहनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
⚡ ग्रामीणों की दो टूक मांग—गांव से अवैध शराब का कारोबार बंद कराइए, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कीजिए!
अब देखना है कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।
📲 अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #Farenda #BreakingNews #UPNews #IllegalLiquor #कच्चीशराब #अवैधशराब #महराजगंजपुलिस #ग्रामीणोंकीमांग #WomenSafety #NewsUpdate