ठूठीबारी में दिनदहाड़े मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात!
महराजगंज। ठूठीबारी कस्बे के शांति नगर स्थित आयुष मोबाइल केयर में चोर ने दिनदहाड़े करीब 60 हजार रुपये कीमत के Vivo V80 मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।
दुकान में लगे CCTV कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। दुकान संचालक शिव शंकर कसौधन ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान, मोबाइल की बरामदगी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
दिनदहाड़े हुई इस चोरी से स्थानीय व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। अब देखना होगा कि पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी तक कब पहुंचती है।
आपके इलाके में भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं? कमेंट में बताएं।
अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए बने रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ पर
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Thuthibari #Maharajganj #BreakingNews #MobileChori #CCTVFootage #VivoV80 #CrimeNews #UPPolice #UPNews #NewsUpdate