जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता!
कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं।
गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है।
वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है।
यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं?
एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी?
क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी?
वीडियो को अंत तक जरूर देखें और बताएं—क्या ऐसी सड़क व्यवस्था पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब नहीं मांगा जाना चाहिए? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
#जालौन #कालपी #जोल्हूपुर #जोल्हूपुर_ओवरब्रिज #कदौरा #हमीरपुर
#उरई #कानपुर #सड़क_पर_गड्ढे #गड्ढों_की_सड़क #सड़क_की_गुणवत्ता #सड़क_निर्माण #PWD #लोकनिर्माण_विभाग #टोलटैक्स #हादसे_का_खतरा #वाहन_चालक #ई_रिक्शा #सरकारी_बस #ट्रक #जनता_की_आवाज #जिम्मेदार_कौन #बड़ा_सवाल #ब्रेकिंग_न्यूज़ #वायरल_वीडियो #ताजा_खबर #जालौन_न्यूज #JalaunNews #KalpiNews #BreakingNews
Kalpi, Jalaun | Aug 26, 2026