सीसीटीवी में कैद चोर, फिर भी रिपोर्ट नहीं! तीन दिन से चौकी के चक्कर काट रही पीड़िता
एक लाख की चोरी के बाद न्याय को तरसी महिला, एसपी से लगाई गुहार—पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
उरई। कोतवाली उरई क्षेत्र के बनफरा गांव में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है।
हैरानी की बात यह है कि चोर सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई देने के बावजूद पीड़िता तीन दिनों से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चौकी और थाने के चक्कर काट रही है।
बनफरा निवासी सोनम पत्नी विनय के मुताबिक 22 अगस्त की रात अज्ञात चोर घर में घुस आया और अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवरात, सोने का ऊं और पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया।
सुबह जब परिवार की आंख खुली तो अलमारी खुली मिली और सामान गायब था।
घटना के बाद पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध युवक घर के आसपास घूमता और मोबाइल हाथ में लिए दिखाई दे रहा है।
फुटेज मिलने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि तीन दिनों तक हाईवे चौकी के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई।
थक-हारकर मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरी गए जेवरात व नकदी बरामद कराने की मांग की।
अब सवाल यह है कि जब चोर कैमरे में कैद है तो कार्रवाई में देरी क्यों?
#उरई_ब्रेकिंग #जालौन_ब्रेकिंग #पुलिस_पर_सवाल #न्याय_को_तरसी_महिला #Banphara #UraiNews #JalaunNews #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #एसपी_से_गुहार #सवालों_के_घेरे_में_पुलिस
Kalpi, Jalaun | Aug 25, 2026