कालपी में हादसे की पटकथा तैयार!
धंसी सर्विस रोड और खुली नाली में गिरी गाय—पहले दो बाइक सवार घायल, अब जिम्मेदारों की बारी?
कालपी नगर के बिजली पावर हाउस के पास धंसी सर्विस रोड और खुली नाली ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
हालात इतने गंभीर हैं कि एक गाय नाली में जा गिरी, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि इसी खुली नाली में पिछले दिनों दो बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, फिर भी खतरे के स्थान पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।
सवाल सीधा है—क्या जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
सड़क धंस गई, नाली खुली पड़ी है और जानवर व राहगीर खतरे में हैं, लेकिन जिम्मेदारी तय करने वाला कोई नजर नहीं आ रहा।
आखिर हाईवे की इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन?
कार्रवाई कब होगी?
#डीएम_जालौन #एसपी_जालौन #एसडीएम_कालपी
#तहसीलदार_कालपी #नगर_पालिका_कालपी #अधिशासी_अधिकारी_कालपी #लोक_निर्माण_विभाग #एनएचएआई #हाईवे_प्राधिकरण
#यातायात_पुलिस #कालपी_कोतवाली #जालौन_प्रशासन
#कालपी_प्रशासन #नगर_पालिका_प्रशासन #कालपी #जालौन #KalpiBreaking #JalaunNews #BreakingNews
Kalpi, Jalaun | Aug 25, 2026