गोंडा, उत्तर प्रदेश। दीपावली के त्योहार पर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में डिजिटल ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने दो प्रतिष्ठानों पर लगे असली यूपीआई (UPI) क्यूआर कोड हटाकर उनकी जगह अपने क्यूआर कोड चिपका दिए। इसके बाद खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों ने उसी क्यूआर कोड पर भुगतान कर दिया, जिससे पैसे दुकानदारों के खातों में पहुंचने के बजाय कथित ठग के खाते में चले गए।
घटना श्री नानक स्वीट्स और पीपल चौराहा स्थित गायत्री आहार स्थल की बताई जा रही है। दोनों प्रतिष्ठानों से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है।
.
.
.
.
#Gonda #GondaNews #UPIFraud #QRCodeScam #DigitalFraud #CyberCrime
Fatehabad, Agra | Nov 11, 2026