झांसी, उत्तर प्रदेश। झांसी में एक महिला टिकट जांच कर्मचारी (TTE) द्वारा रेल यात्री के साथ कथित अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। महिला टीटीई की पहचान अनीता वर्मा के रूप में बताई जा रही है। आरोप है कि ऑनलाइन टिकट के संबंध में यात्री को जानकारी देते समय महिला टीटीई ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
यात्री से कहा—'तुम अंगूठा छाप हो'
सामने आई जानकारी के अनुसार, महिला टीटीई रेल यात्री को ऑनलाइन टिकट से जुड़े नियमों के बारे में समझा रही थीं। इसी दौरान कथित तौर पर उन्होंने यात्री से कहा, "तुम्हें नहीं मालूम, तुम अंगूठा छाप..."
इस टिप्पणी को लेकर रेलवे कर्मचारियों के यात्रियों के प्रति व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।
.
.
.
.
#Jhansi #JhansiNews #IndianRailways #WomenTTE #AnitaVerma
Fatehabad, Agra | Nov 11, 2026