सीतापुर, उत्तर प्रदेश। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीतापुर जिले की सिधौली विधानसभा सीट संख्या 152 पर समाजवादी पार्टी के भीतर टिकट की दावेदारी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार देर शाम अटरिया में सपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संभावित प्रत्याशी के रूप में चर्चा में चल रहीं अनुपमा सरोज के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज के पास उनका पुतला फूंककर नाराजगी जताई और पार्टी नेतृत्व से स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने की मांग की।
.
.
.
.
#Sitapur #Sidhauli #SidhauliNews #Atariya #SamajwadiParty #AnupamaSaroj
Fatehabad, Agra | Nov 11, 2026