असम। असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक दावों के अनुसार, ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। स्थानीय लोगों के हवाले से इस हादसे में करीब 50 यात्रियों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, दुर्घटना और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी उपलब्ध नहीं है।
छह डिब्बे पटरी से उतरने का दावा
सामने आई जानकारी के मुताबिक, कोलकाता से सैरांग जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतरने की बात कही जा रही है। हालांकि, हादसा असम में किस स्थान पर और किस समय हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
.
.
.
.
#Assam #AssamNews #TrainAccident #TrainDerailment #KolkataSairangExpress
Fatehabad, Agra | Nov 11, 2026