गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन में एक रेस्टोरेंट के बाहर दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब आधा दर्जन युवकों ने लाठी-डंडों और कुर्सियों से हमला कर दोनों की पिटाई की। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। पीड़ितों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
BAT AND OWL रेस्टोरेंट के बाहर हुई मारपीट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनगर एक्सटेंशन स्थित BAT AND OWL रेस्टोरेंट के बाहर दो युवकों के साथ विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई। पीड़ितों का आरोप है कि करीब छह युवकों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया।
.
.
.
.
#Ghaziabad #GhaziabadNews #RajnagarExtension #Nandgram #BatAndOwl
Fatehabad, Agra | Nov 11, 2026