सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत फरसगांव में नवरात्र के पहले दिन भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रशिक्षणरत युवाओं ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
युवाओं ने सुबह 6 बजे से वार्ड क्रमांक 07 के गांधी चौक, दुर्गा मंदिर और बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता श्रमदान किया। इस दौरान सड़क एवं नालियों के किनारे उगी घास और जमा गंदगी की गहन सफाई की गई।
इस पहल के माध्यम से युवाओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और नागरिकों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। वार्ड पार्षद ने युवाओं के इस सराहनीय प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
आइए, इस नवरात्र स्वच्छता को सेवा और जनभागीदारी का संकल्प बनाएं तथा स्वच्छ एवं सुंदर फरसगांव के निर्माण में सहभागी बनें।
#सेवा_संकल्प_अभियान #स्वच्छता_ही_सेवा2026 #स्वच्छ_फरसगांव #जनभागीदारी #स्वच्छता_श्रमदान
Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 11, 2026