युवाओं की प्रतिभा को मंच, सपनों को नई उड़ान!
कोण्डागांव के स्थानीय ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस उत्सव में युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज, पारंपरिक वेशभूषा एवं अन्य विधाओं में अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
🏆 प्रमुख विजेता
🔹 कविता लेखन: शीतल मंडावी (कोण्डागांव) प्रथम
🔹 लोकगीत: फरसगांव प्रथम
🔹 लोकनृत्य: बड़ेराजपुर प्रथम
🔹 नुक्कड़ नाटक: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ेबेन्द्री प्रथम
🔹 क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज: अभिचंद नेताम प्रथम
युवा उत्सव ने युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।
#Kondagaon #युवा_उत्सव #युवा_शक्ति #YouthFestival
11 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 31, 2026