सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य!
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोण्डागांव द्वारा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत ‘जागरूक भारत, सशक्त भारत’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने ड्राइंग, पेंटिंग, निबंध, स्लोगन लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री खिलावन राम रिगरी की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, सुरक्षा, संरक्षण तथा बाल विवाह एवं बाल शोषण के प्रति जागरूक किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र, शील्ड एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।
आइए, बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
#Kondagaon #सुरक्षित_बचपन #बाल_अधिकार #जागरूक_भारत_सशक्त_भारत
7 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 31, 2026