आवास योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सीईओ जिला पंचायत श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, विशेष परियोजना एवं आवास प्लस 2.0 की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने, लंबित किश्तों का शीघ्र भुगतान करने तथा आवासों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
लापरवाही पर सख्ती बरतते हुए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही तकनीकी सहायकों को आगामी तीन दिनों में अपूर्ण आवासों का संयुक्त निरीक्षण कर फोटो सहित प्रगति अपडेट करने को कहा गया।
सीईओ जिला पंचायत ने स्पष्ट किया कि पात्र हितग्राहियों को आवास योजनाओं का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
#Kondagaon #PMAYG #ग्रामीण_आवास #आवास_योजना
16 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 31, 2026