बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, स्वस्थ समाज की दिशा में पहल
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने फरसगांव विकासखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी, समय पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और उरंदाबेड़ा में नए स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
#Kondagaon #स्वास्थ्य_सेवा #सुशासन_सरकार
Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 31, 2026