सोरांव: मऊ आइमा इलाके के उमरिया बादल उर्फ गैंदा गांव के टॉवर पर चढ़ी युवती 19 घंटे बाद उतरी नीचे
मऊआइमा थाना क्षेत्र के उमरिया बादल उर्फ गैंदा गांव समीप स्थित मोबाइल टॉवर पर एक युवती प्रेम प्रसंग को लेकर चढ़ गई। और प्रेमी से विवाद करने की जिद पर अड़ी रही। हालांकि मंगलवार की देर रात 19 घंटे बाद नीचे उतरी। बताया जाता है कि नवाबगंज इलाके की एक युवती का मऊआइमा इलाके के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग एक वर्ष पहले दोनों के बीच विवाद चल रहा है।