कसरावद: शरद पूर्णिमा पर मंदिरों में गूंजे भजन, चंद्रमा की रोशनी में तैयार की दूध की महाप्रसादी
दूधिया रोशनी में दूध उबालकर महाप्रसादी तैयार की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में रखे दूध को विशेष गुणकारी माना जाता है। इसी परंपरा के चलते श्रद्धालुओं ने दूध की महाप्रसादी तैयार कर भगवान को अर्पित की और परिवारजनों व भक्तों के बीच वितरित की। पूरे नगर में भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल रहा।