*आंगनबाड़ी केंद्र चिनिया का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण*
बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर पोषण व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम चिनिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नौनिहालों से सहजता से मुलाकात कर आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी बच्चों के बीच पहुंचीं और उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत की। उन्होंने बच्चों के नाम तथा भोजन में क्या खाया पूछा। उन्होंने बच्चों से जाना कि आंगनबाड़ी केंद्र में उन्हें क्या-क्या पढ़ाया और सिखाया जाता है। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कलेक्टर से बातचीत की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से, बच्चों की उपस्थिति, बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे रेडी-टू-ईट, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पोषण आहार एवं केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस दौर�
43 views | Balrampur, Chhattisgarh | Aug 22, 2026