जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की शिकायतें, एसपी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा सोमवार को नगर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को समझते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक जानकारी ली।
उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को शिकायतों की जांच कर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही मामलों के निष्पादन में निष्पक्षता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया। जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला।