घाटमपुर: भदरस गाँव के पास इंटर कॉलेज के सामने बेखौफ पेड़ कटान, वन विभाग ने दर्ज कराई FIR
घाटमपुर में इंटर कॉलेज के सामने दिनदहाड़े बड़ी संख्या में आम के पेड़ काट दिए गए। भदरस रोड पर प्रतिबंधित और सालों पुराने फलदार पेड़ों पर कटान माफियाओं ने आरा चला दिया। घटना के बाद वन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।