सांगोद नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का जनसंपर्क जोरो पर, बड़े नेताओं ने संभाल रखी कमान,
प्रत्याशियों के समर्थन में गली मोहल्ले में निकल जा रही रेलिया, मतदाताओं से कर रहे वोट की मनुहार
सांगोद नगर पालिका चुनाव को लेकर इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर है। भाजपा व कांग्रेस समेत निर्दलीय प्रत्याशी भी जोर-शोर से संपर्क में जुटे हुए हैं। कांग्रेस की ओर से प्रचार की कमान देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के देहात अध्यक्ष असरार अहमद, नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका आदि ने संभाल रखी है। प्रत्याशी भी समर्थकों के साथ देर रात तक घर-घर दस्तक देकर एक-एक वोट अपने पक्ष में करने की मनुहार कर रहे है।
Sangod, Kota | Sep 5, 2026