*शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गरीब गाड़िया लोहार के घर किया भोजन*
*दिलावर बोले गाड़ियां लोहार मेरे रिश्तेदार*
*चुनावी जनसंपर्क के दौरान मारवाड़ जंक्शन वार्ड नंबर 23 में पहुंचे थे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर*
रामगंजमंडी । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर आज रामगंज मंडी नगर पालिका में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरे हुए हैं।
मंत्री मदन दिलावर ने आज सुबह 9:00 बजे वार्ड नंबर 32 साईं मंदिर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रियंका बंसीवाल के समर्थन में जनसंपर्क शुरू किया। इसके बाद श्री मदन दिलावर ने ताबड़तोड़ एक-एक कर एक दर्जन वार्डों में गली-गली में घूम कर भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव जीताने एवं पालिका में बीजेपी का बोर्ड बनाने की अपील की।
दोपहर 1:30 बजे वार्ड नंबर 23 में भाजपा प्रत्याशी लड्डू बैसला के समर्थन में जनसंपर्क करने के दौरान मारवाडा जंक्शन पर प्रभु लाल गाड़िया लोहार के घर भोजन किया। पूजा गाड़िया लोहार ने अपने हाथ से बना खाना परोसकर मंत्री दिलावर को खिलाया।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बड़े ही स्नेह के साथ परिवार के मध्य बैठकर भोजन किया। श्री दिलावर ने कहा कि सभी गाड़ियां लोहार मेरे रिश्तेदार हैं और इनसे मेरे पारिवारिक प्रेम के संबंध है। मैं प्रदेश में जहां भी प्रवास पर जाता हूं अपने रिश्तेदार गाड़ियां लोहार परिवारों से जरूर मिलता हूं।
भोजन करने के बाद मंत्री मदन दिलावर शेष रहे वार्डो में जनसंपर्क के लिए रवाना हो गए।
Sangod, Kota | Sep 6, 2026