भाजपा छोड़कर महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दृष्टि सुमन पुनः कांग्रेस में शामिल
सांगोद। महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दृष्टि सुमन ने भाजपा में शामिल होने के दो दिन बाद पुनः कांग्रेस पार्टी में वापसी करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। रविवार को देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मिर्जा शकील अहमद जी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज सुवालका जी सहित वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी में पुनः शामिल होने की घोषणा की।
इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह जी ने दृष्टि सुमन जी को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।
पार्टी में वापसी के बाद महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दृष्टि सुमन जी ने कहा कि भाजपा में जाने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उनकी विचारधारा भाजपा से मेल नहीं खाती। इसी कारण उन्होंने अपनी इच्छा से पुनः कांग्रेस परिवार में लौटने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन पर किसी का कोई जोर या दबाव नहीं है और वह अपनी इच्छा से कांग्र
Sangod, Kota | Sep 6, 2026