कोटा के थेकड़ा स्थित रॉयल सनसिटी कॉलोनी में प्रचार करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी का विरोध
प्रचार के दौरान ही लोगों ने सड़क नहीं, शुद्ध पानी नहीं, तो वोट नहीं के नारे लगाए
कोटा नगर निगम के वार्ड नं. 33 के थेकड़ा स्थित रॉयल सनसिटी कॉलोनी में रविवार को प्रचार करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी ओम खटाणा का लोगो ने जमकर विरोध किया। उनका घेराव कर जमकर विरोध किया। महिलाओं ने इसकी अगुवाई की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़कें पूरी तरह टूटी हुई हैं और नलों में पानी की सप्लाई ठप है। लोगों को मजबूरन बोरिंग का फ्लोराइड युक्त खारा पानी पीना पड़ रहा है, जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं।
रहवासियों का कहना है कि इससे पहले इस वार्ड से दीप कंवर खटाणा पार्षद थीं, लेकिन उनके कार्यकाल में भी कोई विकास कार्य नहीं हुआ। अब फिर से उसी परिवार से ओम खटाणा को प्रत्याशी बनाए जाने से लोगों में भारी नाराजगी है। प्रचार के दौरान ही लोगों ने सड़क नहीं, शुद्ध पानी नहीं, तो वोट नहीं के नारे लगाए और चेतावनी दी कि जब तक सड़क और पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा, वे मतदान का बहिष्कार करेंगे।
Sangod, Kota | Sep 6, 2026