सांगोद नगर पालिका चुनाव में बोर्ड बनाने को लेकर कांग्रेस ने भी जनसंपर्क एवं प्रचार में पूरी ताकत लगा रखी है। कांग्रेस में प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क एवं प्रचार की कमान कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के देहात अध्यक्ष असरार अहमद, नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका आदि ने संभाल रखी है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वक्ताओं द्वारा बीते नगर पालिका के कांग्रेस बोर्ड में शहर में हुए विकास कार्यों की जानकारी देकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।
Sangod, Kota | Sep 6, 2026