कोटा की सनसिटी कॉलोनी में सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से नाराज लोग
वार्ड के लोगो ने प्रदर्शन कर जनसमस्याओं पर जताया विरोध, चुनाव बहिष्कार का निर्णय
कोटा की सनसिटी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति से परेशान लोगो ने चुनाव बहिष्कार का फैसला लेते हुए मतदान से दूरी बनाई। लोगों का आरोप है कि पिछले पांच साल से सड़क, नाली, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। सड़क निर्माण का काम पहले स्वीकृत होने के बाद कैंसिल कर दिया गया। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। बारिश में जलभराव खराब सड़कें बदहाल नालिया स्ट्रीट लाइट की समस्या स्थानीय निवासी मोहन सैनी के मुताबिक, कई बार जिम्मेदारों को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसी नाराजगी के चलते कॉलोनीवासियों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया है।
Sangod, Kota | Sep 6, 2026